Friday, October 23, 2026
Home National अमृत महोत्सव कार्यक्रम साबरमती आश्रम से हुआ शुरू: प्रधानमंत्री

अमृत महोत्सव कार्यक्रम साबरमती आश्रम से हुआ शुरू: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से ‘पदयात्रा’ (स्‍वतंत्रता मार्च) को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा,“ आज के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत साबरमती आश्रम से हुई, जहां से दांडी मार्च शुरू हुआ था। उस पदयात्रा ने भारत के लोगों के बीच गर्व और आत्‍मनिर्भरता की भावना को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की थी। “वोकल फॉर लोकल” को अपनाना बापू और हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक अद्भुत श्रद्धांजलि है।

Advertisements

कोई भी स्‍थानीय उत्‍पाद खरीदें और ‘वोकल फॉर लोकल’ का इस्‍तेमाल करते हुए उसकी एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करें। साबरमती आश्रम में मगन निवास के पास एक चरखा स्थापित किया जाएगा। यह आत्‍मनिर्भरता से संबंधित प्रत्येक ट्वीट के साथ पूरा चक्र घुमाएगा। यह जन आंदोलन के लिए एक उत्‍प्रेरक बन जाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here