तलवाड़ा(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। भाखड़ा व्यास कर्मचारी यूनियन के चुनाव में मतदान करवाया गया। बीबीएमबी में मान्यता के लिए हुए इस चुनाव में दो कर्मचारी यूनियन एटक म्प्लाइज यूनियन तथा कर्मचारी जत्थेबंदी के बीच सीधी टक्कर हुई। जिसमें इस बार तीसरी यूनियन इंटक (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) मैदान में नही थी। इस बार इंटक यूनियन ने एटक एम्प्लाइज यूनियन को अपना समर्थन दिया था।
पोलिंग के बाद हुई गिनती में कुल 1036 वोटों से 967 वोट पोल हुए। गिनती में दो वोट रद्द किये गए। इन चुनावों में 4 बार जीतते आ रही एटक को उस समय झटका लगा जब कर्मचारी जत्थेबंदी ने उसे 83 वोट से हराया। कर्मचारी जत्थेबंदी को 524 वोट मिले, जबकि एटक यूनियन को 441 वोट मिले। अपनी जीत के बाद विजेता यूनियन के समर्थकों ने ढोल बजाकर तथा लड्डू बाँटकर ख़ुशी मनाई।