Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal गांव कटौहड़ कलां में सुरतान गोत्र के जठेरों का भंडारा सादे ढंग...

गांव कटौहड़ कलां में सुरतान गोत्र के जठेरों का भंडारा सादे ढंग से आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। हिमाचल प्रदेश अम्ब के गांव कटौहड़ कलां में सरतान गोत्र के जठेरों का भंडारा कोविड-19 के चलते बहुत ही सादे ढंग के साथ करवाया गया। इस मौके पर प्रधान महिंदर पाल ने बताया कि सुरतान गोत्र के जठेरों का भंडारा बहुत ही श्रद्धापूर्वक व सादे ढंग के साथ करवाया गया जिसमें सरकार द्वारा कोविड-19 के चलते दिए गए आदेशों की पूरी तरह से पालना की गई।

Advertisements

इस मौके पर सुबह झंडे की रस्म अदा की गई इस उपरांत प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर महिंदरपाल, बलवीर सिंह, प्रशोत्तम सिंह, लेख राज, बलविंदर कुमार, वरयाम, पवनदीप सिंह, पृथवी सिंह, मुकेश चंद्र, नरेश चंद, अकाश आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here