Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh 3 व्यक्तियों को कार तले कुचलने और 3 अन्यों को गंभीर रूप...

3 व्यक्तियों को कार तले कुचलने और 3 अन्यों को गंभीर रूप से जख़्मी करने वाला 18 वर्षीय मर्सिडीज चालक गिरफ्तार

एस.ए.एस.नगर /चंडीगढ़ ( द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब पुलिस द्वारा शनिवार की सुबह एस.ए.एस.नगर में राधा स्वामी चैक के नजदीक अपनी तेज रफ्तार मर्सिडीज कार के साथ तीन व्यक्तियों को कुचलने और 3 अन्यों को गंभीर रूप से जख्मी करने के दोष में 18 वर्षीय लड़के को बीती रात गिरफ्तार किया है।दोषी की पहचान सम्राट, उम्र 18 साल, निवासी सैक्टर 34 डी, चंडीगढ़ के तौर पर हुई है, जोकि चंडीगढ़ के वेल्डन आॅप्टीकल्स परिवार से सम्बन्ध रखता है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है और हादसे के समय उसने शराब पी हुई थी।

Advertisements

पुलिस ने हादसे के समय सम्राट की कार में मौजूद उसके दो दोस्तों पर भी मामला दर्ज किया है जिनकी पहचान अर्जुन और प्रभनूर के तौर पर हुई है।यह हादसा उस समय घटा जब सम्राट जोकि मर्सिडीज कार (सीएच 01 सीसी 1869 नंबर) चला रहा था, ने ट्रैफिक लाईट लांघ कर एक अर्टीगा कार और दो साइकिलों को टक्कर मार दी, जिस कारण साइकिल सवार समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान धरमप्रीत सिंह, अंकुश नरूला और राम प्रसाद के तौर पर हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी) एस.ए.एस. नगर सतींदर सिंह ने बताया कि मर्सिडीज में बैठे तीनों ही व्यक्तियों ने शराब पी हुई थी और हादसा तब घटा जब चालक तेजरफ्तार कार पर काबू नहीं पा सका। वह पीड़ितों की गंभीर स्थिति को जानते हुए भी घटनास्थल से फरार हो गए और उन्होंने पुलिस या एंबुलेंस को सूचित भी नहीं किया। पुलिस को मर्सिडीज में से शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं।

एस.एस.पी ने कहा कि पुलिस ने दोषी चालक सम्राट को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही अन्य दोषियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।इसी दौरान दोषियों के विरुद्ध थाना मटौर में आइपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। अगले दो हफ्तों में जांच पूरी कर ली जायेगी और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए अदालत से अनुरोध किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here