Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh नव-नियुक्त अध्यापकों के सामर्थ्य के निर्माण के लिए प्रशिक्षण शुरू

नव-नियुक्त अध्यापकों के सामर्थ्य के निर्माण के लिए प्रशिक्षण शुरू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग में हाल ही में नियुक्त किये अध्यापकों के सामर्थ्य के निर्माण के लिए आज से प्रशिक्षण आरंभ हो गया है। इससे पहले इन अधिकारियों को पिछले दिनों डी.एमज़/स्टेट रिसोर्स पर्सन और रिसोर्स अध्यापकों की तरफ से भी चार दिनों का प्राथमिक प्रशिक्षण दिया गया था।

Advertisements

इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि नव- नियुक्त अध्यापकों के सामर्थ्य निर्माण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण आज प्रातःकाल शुरू हुआ और यह 27 मार्च, 2021 तक जारी रहेगा। यह प्रशिक्षण प्रातःकाल 9 बजे से शाम 4 बजे तक दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने का प्रबंध विभिन्न जिलों की जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थाओं (डायट) में किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान कोविड-19 सम्बन्धी हिदायतों की पालना को यकीनी बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here