निपुण शर्मा ने की भाजपा स्वयं सेवी संगठन प्रकोष्ट की प्रदेश इकाई की घोषणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के स्वयं सेवी संगठन प्रकोष्ट की प्रदेश इकाई की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अश्वनी शर्मा एवम् प्रदेश इकाई से विचार विमर्श करने के पश्चात् की गई। जिसमें वरिन्दर धुन्ना अमृतसर, राकेश जलोटा लुधियाना, हरीश चन्द्र फगवाड़ा और पवन पलटा टांडा को प्रदेश सहसंयोजक घोषित किया है। अधिवक्ता गौरव गर्ग को क़ानूनी सलाहकार, विनय महाजन आशु मुकेरियां को महामंत्री, मनोज भरद्वाज को सहमंत्री, दविंदर सिंह लुधियाना को कार्यकर्म सचिव, राजिंदर मोदगिल को प्रेस सचिव घोषित किया गया। इसके इलावा राकेश कुमार नीटू सुल्तानपुर, मोहिंदर बाबा संगरूर और प्रदीप कुमार सिंगला को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया है।

Advertisements

निपुण शर्मा ने कहा कि स्वयंसेवी संगठनों का मुख्य कार्य समाज के उथान के लिए जरुरत मंद एवम् गरीव लोगो कि सहायता करना है ढ्ढ इन समाज सेवी संस्थाओ को भाजपा की निति से जोड़ कर समाज एवम् देश के उथान के लिए कार्य किया जायेगा एवं साथियों का धन्यवाद किया।

इस मौके पर एडवोकेट गौरव गर्ग, मनोज शर्मा, नवीन गुप्ता, हनीश वर्मा, राघव गुप्ता, सुनील कालिया, अनुराग कालिया आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here