
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में अमृतसर तथा तरनतारन वेयर हाउस कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक द्वारा मंत्री लालजीत भुल्लर के भ्रष्टाचारी दबाव को न सहते हुए आत्महत्या करने के मामले पर गहरा शोक प्रकट भी किया है तथा चिंता भी जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा करके आई आप सरकार एक वार फिर कट्टर बेईमानों की सरकार सिद्ध हो चुकी है। कुछ समय पहले एक अध्यापिका श्रीमती बलविन्दर कौर ने शिक्षा मंत्री की धक्केशाही से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। जिसे सरकार ने रफा -दफा कर लिया था। अब वेयर हाउस के जिला प्रबंधक द्वारा मंत्री पर आरोप लगाकर आत्महत्या करने का मामले ने आप सरकार भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि मंत्री से इस्तीफा लेने से मृतक अधिकारी को न्याय नहीं मिलेगा। क्योंकि पिछले सभी केसों की तरह उसे भी दोबारा बहाल कर दिया जायगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को इसकी नैतिक ,सामाजिक तथा कैबिनेट के मुखी के तौर पर सामूहिक जिम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र देना चाहिए तथा लालजीत भुलर पर एल आई आर दर्ज करके मामला सीबीआई को ,सौंपने चहिए।उन्होंने कहा कि इस कांड ने सभी को हिला कर रख दिया है पहले ही कर्मचारी आम आदमी पार्टी द्वारा अपने साथ किए गए वादों की पूर्ति न होने के कारण आंदोलन कर रहे अब इस कांड ने सरकार की पूरी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।












