
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली पुलिस ने पिछले साल वांटेड लिस्ट के नंबर वन क्रिमिनल जितेन्द्र गोगी के साथ कुलदीप उर्फ फज्जा को गुरूग्राम के स्पैशल सैल ने गिरफ्तार किया था। उस दौरान पुलिस ने करीब 4 नामी गैंगस्टरों को पकड़ा था, जोकि दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई थी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोगी पहले और फज्जा छठे स्थान पर थे, जिनके पास से 6 इंपोर्टेड पिस्टल और 70 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। जानकारी अनुसार दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में पुलिस कर्मी फज्जा को इलाज करवाने लाए थे। इसी दौरान एक कार व मोटरसाइकिल पर आए फज्जा के साथी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए उसे छुड़ाकर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश मारा गया और एक घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि जो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है उसका नाम कुलदीप था जिसे पुलिस हिरासत में सर्जरी के लिए जीटीबी अस्पताल लाया गया था।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में ुनके द्वारा करीब 12 राउंड फायर किए गए। घायल आरोपी की पहचान अनिकेश व भागने वाले की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है। मारे गए आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंधी सूचना मिलते ही पुलिस की अन्य ब्रांचों की टीम ने भी फज्जा की घरपकड़ के लिए छापामारी व जांच शुरू कर दी है।












