पंजाब में दलितों पर बढ़े अत्याचार, कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के गांव देयोवाल में 17 वर्षीय दलित लडक़ी से बलात्कार व आत्महत्या के मामले पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद ने गंभीर नोटिस लेते हुए कहा कि पंजाब जल रहा है, कैप्टन सत्ता के नशे में मदमस्त हो रखे है। पंजाब में कानून व्यवस्था का नामो निशान नहीं है। गांव की दलित लडक़ी से बलात्कार किये जाने के बाद पुलिस द्वारा निष्क्रियता दिखाने के कारण उसे आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस केस में बलात्कारियों के बराबर ही पुलिस अधिकारी भी जिम्मेदार है,जिनकी लाहपरवाही से यह हुआ। प्रदेश भर में चोरी,डकैती और लूटपाट की घटनाओ के साथ साथ बलात्कार के मामले भी तेजी से बढ़ रहे है। यहां तक कि विधायक अरुण नारंग को सरकार की कठपुतली पंजाब पुलिस के सामने अपमानित किया गया और पुलिस तमाशा देखती रही। सूद ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सूबे को अगर शांति कानून व्यवस्था नहीं दे सकते तो उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here