Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh पीएआईसी ने माईक्रो फूड प्रोसैसिंग यूनिटों की तरफ से तैयार उत्पादों की...

पीएआईसी ने माईक्रो फूड प्रोसैसिंग यूनिटों की तरफ से तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्किटिंग के लिए एसपीवी बनाने की दी मंजूरी

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य में फूड प्रोसेसिंग सैक्टर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन ने आज माईक्रो फूड प्रोसेसिंग यूनिटों की तरफ से तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्किटिंग के लिए एक स्पैशल पर्पज़ व्हीकल (एसपीवी) बनाने की मंजूरी दे दी है।

Advertisements

इस संबंधी फ़ैसला पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के चेयरमैन श्री जोगिन्द्र सिंह मान जिनके साथ मैनेजिंग डायरैक्टर श्री मनजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे, की अध्यक्षता अधीन यहाँ निगम के कार्यालय में हुई बोर्ड आफ डायरैकटरज़ की मीटिंग के दौरान लिया गया।

मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार फूड प्रोसेसिंग सैक्टर को बढ़ावा देकर राज्य के किसानों की तकदीर बदलने के लिए ठोस यत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि एसपीवी का गठन यूनाती कोआपरेटिव मार्किटिंग कम प्रोसेसिंग सोसायटी के वित्तीय सहयोग के साथ किया जायेगा। श्री मान ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य फूड प्रोसेसिंग सैक्टर ख़ास कर माईक्रो फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देना है।

चेयरमैन ने कल्पना की कि एस.पी.वी. प्राइम मिनिस्टर फार्मालाईजेशन आफ माईक्रो फूड प्रोसेसिंग इंटरप्राईज़ स्कीम (पी.एम.ऐफ.ऐम.ई.) के लाभार्थियों के लिए एक सांझा ब्रांडिंग, मार्किटिंग और सैंट्रल क्वालिटी कंट्रोल प्लेटफार्म प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन पी.एम.एफ.एम.ई. को लागू करने के लिए राज्य की नोडल एजेंसी है। श्री मान ने कहा कि उत्पाद जैसे अचार, मुरब्बा, गुड़, वड़ियां, पापड़, खाने के लिए तैयार /पके हुए उत्पाद, वेल्यु एडिड बेकरी उत्पाद और शहद इस योजना के अधीन आते हैं।

चेयरमैन ने कहा कि अधिकारियों के द्वारा एक व्यापक सर्वेक्षण किया गया है जिस अनुसार स्कीम को सही मायनों में लागू करने के लिए ‘एक ज़िला, एक उत्पाद’ को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत अब तक 160 माईक्रो फूड प्रोसेसिंग यूनिट अप्लाई कर चुके हैं जिसके अंतर्गत उनको 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जायेगी। श्री मान ने कहा कि क्योंकि राज्य के किसान पहले ही चौराहे पर हैं इसलिए पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन यह यकीनी बनाने के लिए सख़्त यत्न कर रही है कि पंजाब देश के ‘फूड प्रोसेसिंग हब’ के तौर पर उभर कर सामने आए।

इस मौके पर अन्यों के अलावा मैनेजिंग डायरैक्टर श्री मनजीत सिंह बराड़, डायरैक्टर श्री रणजीत सिंह, श्री करमजीत सिंह मिठा, श्रीमती निर्मला देवी और श्री राजीव सहगल मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here