Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh सी.एम. लेट हुए तो भड़के सिद्धू, बोले-ये कांग्रेस को डुबो देगा, मुझे...

सी.एम. लेट हुए तो भड़के सिद्धू, बोले-ये कांग्रेस को डुबो देगा, मुझे बनाते सी.एम. तो देखते सक्सेस

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। सी.एम. की कुर्सी के लिए नवजोत सिद्धू का दर्द एक बार फिर छलका है। मामला गुरुवार को पंजाब कांग्रेस के जीरकपुर से शुरू होने वाले मार्च का है। जहां सिद्धू कह रहे हैं कि सरदार भगवंत सिंह (नवजोत सिद्धू के पिता) के बेटे को सीएम बनाते तो फिर देखते कि सक्सेस क्या होती है। 2022 में सीएम चन्नी कांग्रेस को डुबो देंगे। दरअसल, गुरुवार को मोहाली एयरपोर्ट चौक से पंजाब कांग्रेस का लखीमपुर खीरी मामले के संबंध में रोष मार्च था। सिद्धू रोष मार्च में पहुंच गए लेकिन काफिले और जाम की वजह से सीएम चन्नी को थोड़ी देरी हो गई, जिससे सिद्धू भडक़ गए। हालांकि सीएम चन्नी घर में बेटे के शादी का कार्यक्रम होने की वजह से थोड़ी देर बाद वापस लौट आए थे।

Advertisements


वीडियो में सामने आया कि सिद्धू काफिले को ले जाना चाहते हैं। तभी मंत्री परगट सिंह कहते हैं कि 2 मिनट में सीएम चन्नी पहुंचने वाले हैं। इस पर सिद्धू खफा हुए कि इतनी देर से हम उनका इंतजार कर रहे हैं। परगट भीड़ को दिखा कहते हैं कि अज्ज ते बल्ले-बल्ले हो गई। तभी सिद्धू के पास खड़े वर्किंग प्रधान सुखविंदर डैनी भी कहते हैं कि कार्यक्रम तो सक्सेसफुल है। इसके बाद सिद्धू तैश में आ गए। सिद्धू बोल उठे कि अभी कहां सक्सेस, मुझे सीएम बनाते तो फिर दिखाता सक्सेस। इसके बाद सिद्धू ने गाली देते हुए कहा कि 2022 में ये कांग्रेस को ही डुबो देगा। वीडियो वायरल होने के बाद शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने भी सिद्धू पर तंज कसा है। अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत चीमा ने कहा कि सिद्धू के मन मे सीएम के प्रति कितनी इज्जत है कि 2 मिनट भी इंतजार नहीं कर सके। चीमा ने कहा कि सिद्धू का मार्च किसानों के लिए नहीं बल्कि एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here