पंजाब मंत्रालय ने मतदान शांतमयी होने और सरकार की नीतियों में भरोसा जाहिर करने के लिए लोगों का किया धन्यवाद

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने शुक्रवार को हाल ही में हुये म्युंसपल मतदान में कांग्रेस पार्टी के हक में जबरदस्त फतवा देने और राज्य सरकार की लोकहित और किसान समर्थकी नीतियों में भरोसा जाहिर करने के लिए राज्य के लोगों का धन्यवाद किया।

Advertisements

स्थानीय निकाय के मतदान अमन -सुरक्षा के साथ यकीनी बनाने के लिए वोटरों का धन्यवाद प्रकट करते हुये मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट साथियों ने कैबिनेट मीटिंग में राज्य और यहाँ के लोगों की सेवा के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराते हुये प्रस्ताव पास किया।

मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने कांग्रेस की जीत यकीनी बनाने के लिए सुनील जाखड़ के नेतृत्व में सम्बन्धित जिलों और हलकों में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कांग्रेसी विधायकों, जिला प्रधानों, अन्य सदस्यों और वर्करों की सख्त मेहनत का भी विशेषतः जिक्र किया जिस कारण पार्टी की बेमिसाल जीत संभव हुई।

मंत्रीमंडल ने कहा कि यह जीत जो लोगों के राज्य सरकार और उसकी नीतियों में विश्वास और भरोसे को जताती है, ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नया जोश भरा है और विधान सभा मतदान, जिसमें एक साल से भी कम समय रह गया है, से पहले वोटरों की मनोदशा को प्रकट कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here