Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh घर-घर रोजग़ार: फ़ौरन स्टडी एंड प्लेसमेंट सैल द्वारा काउंसलिंग का पहला दौर...

घर-घर रोजग़ार: फ़ौरन स्टडी एंड प्लेसमेंट सैल द्वारा काउंसलिंग का पहला दौर मुकम्मल

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने अपनी प्रमुख योजना ‘पंजाब घर-घर रोजग़ार’ के अंतर्गत विदेश में शिक्षा और रोजग़ार प्राप्त करने के इच्छुक नौजवानों की काउंसलिंग के लिए फ़ौरन स्टडी एंड प्लेसमेंट सैल (एफ.एस. और पी.सी.) शुरू किया है। काउंसलिंग का पहला दौर 1 से 31 मार्च, 2021 तक करवाया गया, जिसमें तकरीबन 400 नौजवानों ने हिस्सा लिया।

Advertisements

पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान में कहा कि दिन भर चले काउंसलिंग सैशन में ग्रुप और व्यक्तिगत काउंसलिंग और सवाल-जवाब सैशन हुआ, जिसमें राज्य के हरेक जि़ले से विद्यार्थियों को बुलाया गया था। मंत्री ने बताया कि हिस्सा लेने वालों की पढ़ाई और वर्क विज़े पर विदेश जाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में काउंसलिंग की गई। इससे सम्बन्धित मूलभूत नियमों और शर्तों पर विचार-विमर्श किए गए, जिससे उम्मीदवारों को विदेश जाने के सही और पारदर्शी तरीकों संबंधी जानकारी दी जा सके।

अंग्रेज़ी की महारत सम्बन्धी ज़रूरतों, फंडों और अकादमिक ज़रूरतों के बारे में भी जानकारी दी गई। श्री चन्नी ने आगे कहा कि उम्मीदवारों की व्यक्तिगत प्रोफाईलों का अध्ययन किया गया और हरेक उम्मीदवार को उसकी योग्यता के अनुसार उचित देश, पाठ्यक्रम या पेशे की सिफ़ारिश की गई। एक घंटे के सवाल-जवाब सैशन के बाद सैशनों की समाप्ति हुई, जहाँ आम सवाल और अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (एफ.ए.क्यूज़) के जवाब दिए गए। रोजग़ार सृजन के डायरैक्टर श्री हरप्रीत सिंह सूदन ने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की कि वह  http://www.pgrkam.com/employment.पर हरेक जि़ले के लिए उपरोक्त लिंक पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के द्वारा सम्बन्धित डी.बी.ई.ईज़ से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here