प्रधान रमन ने मुख्यमंत्री के महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर स्कीम की सराहना की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एम्ज़ एन.जी.ओ. के राष्ट्रीय प्रधान रमन कपूर ने पंजाब के मुख्यमन्त्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा 1 अप्रैल 2021 से सारे पंजाब राज्य में महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करने के निर्णय का स्वागत किया। प्रधान रमन कपूर ने इसके लिए मुख्यमन्त्री, पंजाब सरकार तथा कांग्रेस सरकार को मुबारकबाद दी।

Advertisements

प्रधान रमन कपूर ने बताया कि पंजाब सरकार के इस निर्णय से महिला यात्रियों को पंजाब रोडवेज़, पनबस, पी.आर.टी.सी. की बसों में सारे पंजाब में मुफ्त यात्रा हो सकेगी। इससे 1 करोड़, 35 लाख महिलाओं को लाभ मिल सकेगा। महिला यात्रियों को यात्रा करते समय आधार कार्ड, वोटर कार्ड या अन्य कार्ड अपने पास रखना होगा।

प्रधान रमन कपूर ने मुख्यमन्त्री से मांग की कि पंजाब राज्य में जितने पुरूष सीनियर सिटीजऩ है, जिनकी उम्र 60 साल से ऊपर है, उनको भी बस सुविधा मुफ्त की जाये तथा जो विद्यार्थी जो स्कूलों, कॉलेजों में पढ़ते हैं तथा एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं, उन विद्यार्थियों का किराया भी माफ किया जाये, जिससे कि विद्यार्थियों के माता-पिता पर बस यात्रा के किराये का बोझ न पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here