प्राइवेट बसों में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिले: भाजपा महिला मोर्चा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्षां  श्रीमती अर्चना जैन द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख नेत्रिओं  की हुई बैठक में प्रस्तावित  किया गया है कि पंजाब में केवल सरकारी बसों की बजाये  पंजाब में चलने वाली सभी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिले। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री श्रीमती मीनू सेठी,  जिला प्रभारी महिला मोर्चा  श्रीमती राकेश सूद,पार्षद श्रीमती गुरप्रीत कौर, नरिंदर कौर, गीतिका अरोड़ा , जिला महामंत्री महिला मोर्चा बिंदु सूद भी उपस्थित थी।

Advertisements

महिला मोर्चा ने कहा कि महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए पहचान पत्र आदि दिखाने की शर्तें उन्हें परेशानी में डाल सकती हैं। इसलिए पहचान पत्र दिखाने की शर्तों को भी खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी बसें केवल कुछ रूटों पर तथा बिना महत्व के समय चलाई जाती हैं, जबकि प्राइवेट बसों को दफ्तरों आदि में आने जाने के लिए महत्वपूर्ण समय  अलॉट किए गये  हुए  हैं। इसलिए सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा देना सरकार द्वारा  चुनावी वर्ष में केवल प्रचार मात्र का स्टंट रहेगा। गावों में भी सरकारी बसों की सुविधा ना के बराबर है।  इस लिए गांवों की महिलायें  इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकती। आम तौर पर देखा गया है कि सरकारी बसें उपलब्ध ही नहीं होती।

अब महिलाओं को सुविधाएं केवल सरकारी बसों में देने से उनमें भीड़भाड़ हो जाएगी, जिससे मुफ्त सफर करना सम्भव नहीं होगा। अगर सरकार सचमुच में महिलाओं के हितों के लिए संवेदनशील है तो उसे पंजाब की सभी बसों में महिलाओं को बिना पहचान पत्र दिखाएं मुफ्त यात्रा की सुविधा देनी चाहिए, वरना इस यात्रा का लाभ जरूरतमंद महिलाओं की बजाये  सिर्फ मुफ्त सुविधा होने  के कारण अवांछित  सैर सपाटे के लिए ही रह जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर सभी महिलाओं को सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा  मिलेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here