भाजपा नेताओं के साथ हो रही गुंडागर्दी रोकने में सरकार असफल, सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यप्रणाली: भाजपा नेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा द्वारा अपनी पार्टी दफ्तर में कई जा रही संगठनात्मक बैठकों में खलल डालने की नीयत से किसानों के बहाने गुंडा तथा असमाजिक तत्वों ने जो गुंडागर्दी का नँगा नाच किया है, उसका भारतीय जनता पार्टी व पूरा सभ्य समाज जितनी निंदा करे कम है। यह बात भाजपा नेताओं द्वारा जारी प्रेस नोट में कही गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का तथा रोष प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन दूसरे के इस लोकतांत्रिक अधिकार में खलल डालना अलोकतांत्रिक ही नही बल्कि चिंता का विषय है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि होशियारपुर में जिला भाजपा कार्यालय में जिला कोर कमेटी और जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष तथा चुनाव लड़े भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक थी। जिसमें जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला प्रभारी विनोद शर्मा के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश उपस्थित हुए। बैठक ख़त्म होने के बाद सोमप्रकाश के गाड़ी में बैठने के बाद उन पर किया गया कायराना हमला पुलिस प्रशासन की भारी सुरक्षा चूक साबित हुई है। इसके कारण कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी तथा आपसी लड़ाई-झगडे से शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती थी।

उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों में खलल न डाले जाने के आदेश तो जारी करती है, लेकिन उसकी पालना नही करवाती। भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसे तत्वों से शहर का माहौल बिगडऩे व असुरक्षा की भावना लोगों में पैदा होगी, जोकि ठीक नही है। शांतिप्रिय लोग इसे पसंद नही करेंगे। इस प्रदर्शन में कांग्रेस से जुड़े चेहरों के भाग लेने से यह सपष्ट हो जाता है कि कांग्रेस, भाजपा के साथ राजनीतिक लड़ाई लडऩे की बजाय शहर में दहशत का माहौल बनाकर लोगों में डर पैदा करने का काम कर रही है। किसानों के हितों के लिए भाजपा सदैव वचनबद्ध है। इस मौके पर विनोद परमार, मीनू सेठी, विजय पठानिया, कृष्ण अरोड़ा, भारत भूषण वर्मा, अनिल हंस, अश्वनी गैंद, नरिंदर कौर, सुरिंदर भट्टी, चिंटू हंस, कृष्ण चौधरी, अजय चोपड़ा, तरुण अरोड़ा, कविता परमार, बिंदु सूद, गीतिका अरोड़ा, सुनीता, हेमलता विग, रेणुका ठाकुर, संगीता देवी, विवेक शर्मा, संजू अरोड़ा, विपुल वालिया, राजा पुरहीरा, बलविंदर नाणी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here