Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh मंडी बोर्ड नेे गेहूँ की खरीद सम्बन्धी मसलों के निपटारे के लिए...

मंडी बोर्ड नेे गेहूँ की खरीद सम्बन्धी मसलों के निपटारे के लिए विशेष कंट्रोल रूम किया स्थापित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य में रबी के खऱीद सीजन के दौरान किसानों और आढ़तियों की सुविधा के लिए मंडी बोर्ड के हैडक्वाटर में स्थापित किए गए स्टेट कंट्रोल रूम में सभी 22 जि़लों के लिए संपर्क नंबर जारी किए हैं, जिससे कोविड-19 के मद्देनजऱ खरीद कार्यों के दौरान किसानों और आढ़तियों के मसलों का तत्काल हल निकाला जा सके।  किसानों की फ़सल का एक-एक दाना खरीदने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने कहा कि सामाजिक दूरी और स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों की पालना सुनिश्चित बनाई जाएगी, जिससे कोरोना वायरस के फैलाव को रोका जा सके।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मंडियों में सैनीटाईजऱ, मास्क, हाथ धोने के प्रबंध, पीने वाले पानी की सुविधाओं समेत सभी ज़रुरी प्रबंध किए जा चुके हैं और सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायतें भी जारी कर दी हैं। मंडी बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि चेयरमैन ने किसानों को मंडी बोर्ड की मोबाइल ऐप ‘द्ग-क्करूक्च’ डाऊनलोड करने के लिए कहा है, जिससे मंडियों की गतिविधियों के साथ-साथ गेहूँ बेचने के लिए ई-पास संबंधी ताज़ा जानकारी मिलती रहे। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि इस ऐप से कोविड-19 की भयानक बीमारी के मद्देनजऱ गेहूँ की खऱीद के लिए सभी हिस्सेदारों को बहुत लाभ होगा।

गेहूँ की खऱीद संबंधी प्रवक्ता ने बताया कि किसानों और आढ़तियों को खऱीद से सम्बन्धित किसी भी मसले पर पहले सम्बन्धित मार्केट कमेटी के सचिव के साथ तालमेल करना चाहिए और यदि मसला हल नहीं होता तो वह अपने-अपने जि़ले के कंट्रोल रूम से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। मंडी बोर्ड के मोहाली स्थित हैडक्वाटर में स्थापित किए गए स्टेट कंट्रोल रूम में विशेष टीम ड्यूटी निभाएगी जो प्रात:काल से शाम तक किसानों, आढ़तियों और अन्यों की शिकायतें और सवालों का निपटारा करेगी। कंट्रोल रूम संबंधी विस्तार में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि स्टेट कंट्रोल रूम पर सभी जि़लों के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं, जहाँ मंडी बोर्ड की टीमों को खऱीद कार्यों से सम्बन्धित शिकायतें सुनने के लिए तैनात किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि अमृतसर जि़ले के किसान और आढ़तिये 0172-5101647 पर संपर्क कायम कर सकते हैं। इसी तरह बरनाला (0172-5101673), बठिंडा (0172-5101668), फरीदकोट (0172-5101694), फतेहगढ़ साहिब (0172-5101665) और फाजि़ल्का (0172-5101650) पर संपर्क कर सकते हैं। फिऱोज़पुर (0172-5101609), गुरदासपुर (0172-5101619), होशियारपुर (0172-5101605), जालंधर (0172-5101682), कपूरथला (0172-5101620), लुधियाना (0172-5101629) और मानसा (0172-5101648) पर संपर्क कायम कर सकते हैं। इसी तरह मोगा के किसान और आढ़तिये कंट्रोल रूम के साथ 0172-5101700 पर संपर्क कर सकते हैं, मोहाली (0172-5101641), पठानकोट (0172-5101651), पटियाला (0172-5101652), रोपड़ (0172 -5101646), संगरूर (0172-5101692) पर संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह एस.बी.एस. नगर (0172-5101649), श्री मुक्तसर साहिब (0172-5101659) और तरन तारन (0172-5101643) पर संपर्क कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here