Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh नवांशहर में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल

नवांशहर में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। राज्य में अवैध खनन की समस्या को जड़ से मिटाने के लिए सरकार द्वारा खनन की ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ठोस यत्न किए जा रहे हैं। बताने योग्य है कि पुलिस और माइनिंग विभाग द्वारा इसका सख़्त नोटिस लिया गया है। ई.डी. माइनिंग, पंजाब आर.एन. ढोके ने खन्ना पुलिस को पिछले हफ़्ते पुलिस थाना माछीवाड़ा साहिब में दर्ज किए गए अवैध रेत खनन मामले में शामिल बाकी दोषियों को गिरफ़्तार करने की हिदायत की थी। उन्होंने एक्सईएन माइनिंग, एस.बी.एस. नगर के ज़रिये राहों क्षेत्र में की गई अवैध माइनिंग की सीमा का पता लगाने के निर्देश भी दिए थे। अपराधी गुरिन्दर सिंह उर्फ गिन्दा को खन्ना पुलिस ने 09.04.2021 को गिरफ़्तार किया था, क्योंकि वह नवांशहर के राहों क्षेत्र में रेत के अवैध खनन में शामिल पाया गया था।

Advertisements

उसके साथी करनवीर सिंह को भी आज खन्ना पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। जाँच के दौरान दोषी व्यक्तियों द्वारा यह खुलासा हुआ कि राजू गुज्जर निवासी रतनाना, धरमजीत सिंह निवासी शमशपुर, दलवीर सिंह उर्फ बिट्टू निवासी बरसिया और पवन सिंह निवासी भरता, शमशपुर और हदीवाल गाँवों के निकट राहों क्षेत्र में सतलुज नदी के तल में अवैध रेत खनन कर रहे थे।  एक्सईएन-कम-जि़ला खनन अधिकारी, एस.बी.एस. नगर, गुरतेज सिंह गर्चा और जसविन्दर सिंह, डी.एस.पी. समराला के नेतृत्व वाली साझा टीम ने कल प्रभावित माइनिंग क्षेत्र का दौरा किया और शमशपुर और हदीवाल में अवैध माइनिंग की सीमा का पता लगाने के लिए ड्रोन फोटोग्राफी की। एक्सईएन माइनिंग द्वारा सौंपी गई जाँच रिपोर्ट फाइल में शामिल की जाएगी। ई.डी. माइनिंग आर.एन. ढोके ने बताया कि एस.एस.पी. खन्ना को इस मामले की जाँच में तेज़ी लाने और पहल के आधार पर अदालत में चालान पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में अवैध माइनिंग पर नकेल कसने के लिए ईडी माइनिंग द्वारा सम्बन्धित जि़लों के अधिकारियों को सख़्त निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here