गांव खंडियाला सैणियां: सडक़ किनारे मिला मनप्रीत का शव, सिर में करीब 9 गोलियां मारकर की गई हत्या

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के गांव खंडियाला सैणियां में सडक़ किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

पुलिस के अनुसार महिला के सिर में करीब 8-9 गोलियां मार कर उसकी हत्या की गई है। जिस संबंधी सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पता चला है कि महिला दो बच्चों की मां की और अपने ससुराल में रह रही थी। घटना का पता चलते ही उसके पारिवारिक सदस्यों भी मौके पर पहुंच गए थे। महिला की पहचान मनप्रीत पुत्री पवनदीप सिंह खडियाला सैणियां के रुप में हुई है।

डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उक्त महिला को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी तथा हमलावरों ने करीब 8-9 गोलियां मारी हैं। उन्होंने बताया कि महिला का तलाक का केस चल रहा था और किसी के साथ लीव-इन-रिलेशन में रह रही थी और उसके साथ भी इसकी अनबन चल रही थी। उन्होंने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here