Friday, October 23, 2026
Home Crime 220 खुली नशीली गोलियां सहित भोलू काबू

220 खुली नशीली गोलियां सहित भोलू काबू

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा नशा बेचने तथा पीने वालों विरुद्ध चलाई गई मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध तहत एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक के दिशा निर्देशों तथा मुकेश कुमार एसपी इन्वेस्टिगेशन होशियारपुर, बलविंदर सिंह जौड़ा डीएसपी दसूहा के निर्देशों के अनुसार थाना प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह के योग्य नेतृत्व में राकेश कुमार एएसआई समेत पुलिस पार्टी द्वारा आरियन उर्फ भोलू पुत्र रमन कुमार निवासी वाल्मीक मोहल्ला नजदीक वाटर टैंकी दसूहा थाना दसूहा जिला होशियारपुर को काबू करके उससे 220 खुली नशीली गोलियां बरामद करके एनडीपीएस एक्ट अधीन मामला दर्ज कर लिया गया।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह तथा एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि उक्त आरियन उर्फ भोलू को माननीय अदालत में पेश करके रिमांड प्राप्त किया जाएगा तथा गहराई से पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here