Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री द्वारा सी.पी.आई. नेता डा. जोगिन्द्र दयाल के देहांत पर दुख व्यक्त

मुख्यमंत्री द्वारा सी.पी.आई. नेता डा. जोगिन्द्र दयाल के देहांत पर दुख व्यक्त

चंडीगढ़, 30 अप्रैल :पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज भारतीय साम्यवादी पार्टी (सी.पी.आई.) के प्रसिद्ध नेता डा. जोगिन्द्र दयाल के देहांत पर दुख व्यक्त किया है। वह 80 वर्षोंके थे जो लम्बी बीमारी के उपरांत बीती शाम पी.जी.आई. में चल बसे। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियाँ छोड़ गए हैं। एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने डा. जोगिन्द्र दयाल को सार्वजनिक हितों की प्रेरक शख्सियत करार दिया जिन्होंने हमेशा ही समाज के दबे-कुचले के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की।

Advertisements

लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित महान नेता डा. दयाल ने राज्य में अमन-शान्ति, सदभावना और एकता को यकीनी बनाने के लिए अथक कार्य किये और सांप्रदायिक और विघटनकारी शक्तियों को आड़े हाथों लिया। दुःखी पारिवारिक सदस्यों और सगे-संबंधियों के साथ दिली हमदर्दी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने परमात्मा के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और दुःख की इस घड़ी में परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने के लिए अरदास की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here