जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं होते तब तक संघर्ष इसी तरह शांतिपूर्वक चलता रहेगा: किसान नेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर द्वारा सुतहरी रोड़ पर रिलायंस के शोरुम के आगे चल रहे धरने के 210 दिन हो गए हैं। इस धरने के प्रधान सुखपाल सिंह काहरी और उप-प्रधान कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को हराने के लिए किसानों ने जो प्रण लिया था कि मोदी की सरकार नहीं बनने देनी उसकी पुष्टि खुद ही विजयी सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कर दी गई। काहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में पंजाब में होने वाले चुनावो में किसान यहां भी भाजपा का सफाया कर देंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कई लीडर पार्टी को छोडक़र दूसरी पार्टियों को अपना रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि मोदी के होते हुए देश की जनता का भला नहीं हो सकता सिर्फ कॉरपोरेटों का ही भला हो सकता है। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक यह तीनों काले कानून वापस नहीं होते और एम.एस.पी. पर समर्थन मूल्य लागू नहीं होता तब तक यह संघर्ष इसी तरह शांतिपूर्वक चलता रहेगा। 10 तारीख के बाद गांवों से ट्रालियां और कई अन्य वाहन संघर्ष में शामिल होने के लिए दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।

Advertisements

आज सांझा संघर्ष मोर्चे के सदस्य हरपाल सिंह संघा तथा हरबंस सिंह संघा धरने पर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर हरपाल सिंह संघा, हरबंस सिंह संघा, मलकीत सिंह हुक्कड़ा, कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी ,दिलबाग सिंह काहरी, ज्ञान सिंह भलेठू, अश्वनी कुमार, मनजीत सिंह फतेहगढ़, बलविंदर सिंह बैंस, जोगा सिंह, दलबीर सिंह काहरी, बलजीत सिंह, श्याम सिंह मोना कलां, निर्मल सिंह हुक्कड़ा और मंगत सिंह, अशोक कुमार शर्मा आदि ने नारे लगाते हुए यह प्रण लिया कि अगले आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here