Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री द्वारा शहीद हवलदार अमृतपाल के वारिसों को 50 लाख रुपए एक्स...

मुख्यमंत्री द्वारा शहीद हवलदार अमृतपाल के वारिसों को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया और एक सरकारी नौकरी देने का ऐलान

Newly-elected Amritsar MP Capt Amarinder Singh in Sector 10 of Chandigarh on Monday, May 26 2014. Express photo by Sumit Malhotra

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को 31 फील्ड रेजीमेंट के हवलदार (गनर) अमृतपाल सिंह के वारिसों को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया और एक सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया। यह बहादुर जवान 8 अप्रैल, 2021 को अपनी ड्यूटी पर गश्त करते समय पैर फिसलने के कारण अरुणाचल प्रदेश के गाँव मनीगौंग के नज़दीक बहती सीयोम नदी में गिर पड़ा था और 7 मई, 2021 को उसे मृत पाया गया था।
बहादुर सैनिक के दुखी परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उनका पूर्ण समर्पण और उनका बलिदान उनके साथी सैनिकों को और ज्य़ादा समर्पित भावना और वचनबद्धता से अपने फज़ऱ् को निभाने के लिए प्रेरित करेगा। हवलदार (गनर) अमृतपाल सिंह संगरूर जि़ले के गाँव खेड़ी का रहने वाला था और अपने पीछे अपनी पत्नी हरमीत कौर (वारिस), 11 वर्षों का पुत्र गुरसेवक सिंह, पिता बलवीर सिंह, माता भगवान कौर और भाई हरविन्दर सिंह को छोड़ गया।
शहीद की मृतक देह का आज उसके पैतृक गाँव में संस्कार कर दिया गया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here