Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh आर.टी –पी.सी.आर टैस्ट में अधिक पैसे लेने को उजागर करने वाले व्यक्ति...

आर.टी –पी.सी.आर टैस्ट में अधिक पैसे लेने को उजागर करने वाले व्यक्ति का 25000 रुपए से सम्मान

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश ने कोविड -19 महामारी दौरान गलत ढंग और कोविड के इलाज और टैस्ट में अधिक पैसे वसूलने सम्बन्धित पर्दाफाश करने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने के वायदे को पूरा किया । जिलाधीश जालंधर घनश्याम थोरी ने आज आर.टी. -पी.सी.आर. टैस्ट में अधिक पैसे लेने संबंधी घटना को उजागर करने वाले पत्रकार को 25000 रुपए नगद इनाम दे कर सम्मानित किया।

Advertisements

दी ट्रिब्यून अख़बार के पत्रकार अजय जोशी को इनाम देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ऐसे यत्न कोविड -19 के मरीज़ों के इलाज में स्वास्थ्य संस्थानों को और ज़िम्मेदारी के साथ काम करने और पारदर्शिता लाने के लिए उत्साहित करेंगे। उन्होनें स्पष्ट कहा कि कोविड के मरीज़ों के इलाज में लापरवाही और फ़ाल्तू पैसे वसूलने को बिल्कुल सहन नहीं किया जायेगा और ज़िले में यदि इस प्रकार की कोई जानकारी सामने आती है तो उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही की जायेगी। इस प्रकार की कमियों को मशहूर करने के लिए पत्रकार अजय जोशी के प्रयत्नों की प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह समय की ज़रूरत है, कि कोविड -19 सम्बन्धित इलाज और सेवाओं के लिए ज्यादा चौकस हो कर रहा जाये। श्री थोरी ने पत्रकार अजय जोशी की तरफ से किये गए प्रयत्नों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जोशी ने दो स्वास्थ्य संस्थानों की तरफ से आर.टी. -पी.सी.आर.टैस्ट में अधिक पैसे वसूलने विरुद्ध आवाज़ उठाई थी और अब इनके ख़िलाफ़ एफ.आर.आर.दर्ज की जा रही है।

जिलाधीश ने ज़िला निवासियों से अपील की कि कोविड के इलाज में होने वाली कमियों, इलाज और दवाओं में अधिक पैसे वसूलने सम्बन्धित आगे आए, जिससे राज्य सरकार के दिशा निर्देशों को सही अर्थों में लागू किया जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ज़िला प्रशासन स्वास्थ्य संकट की इस घड़ी में ज़िला निवासियों को मानक स्वास्थ्य सुविधाएं राज्य सरकार की तरफ से निर्धारित किये गए वाजिब रेटों पर उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here