
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमलें में केंद्र सरकार व पी.एम. नरेंद्र मोदी निंदा कर रहे हैं। लेकिन अब लोगों को इन हमलें पर निंदा करने की बजाए आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही व कड़े एक्शन की जरूरत है। उक्त विचार होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के नेता परमजीत सिंह सचदेवा ने एक विशेष बैठक में किया। इस दौरान उनके साथ डा. रवजोत सिंह, रमन कुमार चब्बेवाल, ठाकुर सुलखन सिंह जग्गी, गुरविंदर सिंह व विशाल सूद भी मौजूद थे।
परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि बीजेपी सरकार देश मे आतंकवाद को रोकने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी दोगली नीतियों को बंद करे, क्योंकि कश्मीर में भाजपा की गठबंधन सरकार है और कश्मीर में परहानवानी को शहीद कहते है लेकिन पूरे देश में व दिल्ली सरकार उसे आतंकवादी कहती है। इसलिए भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार में पी.एम. मनमोहन सिंह यू.एस.ए. में जाते थे तो भाजपा की और से रोजाना बयानबाजी आती थी। लेकिन अब नरेंद्र मोदी स्वयं यू.एस.ए. में पांच बार जा चुके हैं और कहा जाता था कि इससे आतंकवाद पर काबू पड़ेगा। लेकिन मोदी के पांच बार अमेरिका जाने के बाद भी आतंकवाद पर काबू नहीं पाया जा सका है। जिससे साफ है कि मोदी सरकार आतंकवाद को रोकने में नाकाम साबित हुई है। सचदेवा ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमलें में सात लोगों की जान गई, जिससे पूरे देश की भावनाएं आहत हुई और पूरा देश केंद्र सरकार से आतंकियों से इसका बदला लेने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग कर रहा है ताकि आने वाले समय में किसी भी धार्मिक स्थल व धार्मिक स्थानों पर जाने वाले श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले न हों।













