
हरियाना। थाना हरियाना पुलिस ने पजैरो गाड़ी से शराब की 17 पेटियां बरामद करके एक्साइज टीम व शराब ठेकेदार की रेड पार्टी द्वारा दी गई जानकारी पर कार्यवाही करते हुए गांधी निवासी होशियारपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी देते हुए एसआई बूटा सिंह ने बताया कि 24 मई की रात वह थाने में ड्यूटी पर तैनात थे, तो मध्य रात्रि को उक्त गाड़ी थाने में लाकर पेश की गई। जानकारी अनुसार पजैरो गाड़ी (पी.बी 08, सीएस 1313) जिसमें नाजायज शराब की 17 पेटियां भरी हुईं थी व यह गाड़ी उक्त शराब ठेकेदार नगिंदर गुप्ता व मिंटा गुज्जर निवासी होशियारपुर ने और उनकी एक्साइज टीम ने सीआईए स्टॉफ होशियारपुर लाकर पेश की थी।
गाड़ी गांधी निवासी होशियारपुर की बताई जा रही थी, जोकि नाजायज शराब सप्लाई करने का काम करता है और यह गाड़ी बकरदीन निवासी महंग्रोवाल के डेरे पर छोडकऱ मौके से फरार हो गया था। ठेकेदार, रेड पार्टी व एक्साइज विभाग की टीम द्वारा गाड़ी पुलिस के हवाले की गई। जिस पर कार्यवाही करते हुए थाना हरियाना पुलिस ने गाड़ी से 17 पेटियां बरामद की व गाड़ी को कब्जे में लेकर गांधी निवासी होशियारपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही हेतु जांच शुरु कर दी है।












