Friday, October 30, 2026
Home Crime उच्ची बस्सी के समीप बस और ट्रक की टक्कर, 4 लोग गंभीर...

उच्ची बस्सी के समीप बस और ट्रक की टक्कर, 4 लोग गंभीर घायल

दसुहा (द स्टैलर न्यूज़), मनु रामपाल। होशियारपुर के दसूहा-मुकेरियां मार्ग पर अड्डा उच्ची बस्सी के समीप बस और ट्रक की टक्कर में बस में सवार 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हादसे में बस चालक की दोनों टांगे टूट गई। जानकारी के अनुसार प्राइवेट कंपनी की बस जोकि दिल्ली से जम्मू जा रही थी तथा जैसे ही वह उच्ची बस्सी के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक के साथ उसकी टक्कर हो गई। हादसा सुबह 4 बजे के करीब हुआ। बस पूरी तरह से सवारियों से भरी हुई थी।

Advertisements

ट्रक से टकराने के बाद बस पुल पर चढ़ी, हादसे में बस ड्राईवर की दोनों टांगे टूटी

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकला और दसूहा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस के पर खच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ। बस ड्राईवर को कटर की मदद से बस काटकर बाहर निकला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here