
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समग्र शिक्षा अभियान एजुकेशन विभाग की तरफ से दिव्यांग बच्चों को सरकार की तरफ से काफी सहूलियतें प्रदान की जाती है। इस संबंधी जिला शिक्षा विभाग एलीमेंटरी संजीव गौतम के दिशा निर्देशानुसार डीएसई अंजू सैनी व डीएसईटी सुभाष चंद्र, आई.ई.आर.टी रेनू कंवर ने अभिभावकों को अपने बच्चे सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से उनको काफी सहूलियतें प्रदान की जा रही है। जिसमें दिव्यांग सार्टीफिकेट, पैंशन, बस पास, रेल पास, फ्री सर्जरी, फ्री फिजियोथैरेपी, व्हील चेयर, ट्राईसाइकिल, कान की मशीन, स्मार्ट रिसोर्स रूम आदि है।

उन्होंने कहा कि गांवों में ज्यादातर इसके बारे में लोगों को जानकारी न होने के कारण ऐसे दिव्यांग बच्चे शिक्षा तथा इन सहूलियतों से वंचित रह जाते है तथा उनके तरफ से पूरी कोशिश की जाती है कि लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाए।











