देश की तरक्की के लिए नौजवानों का तंदरुस्त होना जरूरी:संजीव मन्हास

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। दातारपुर के गांव नारनोल और बडाला में मंड़ल अध्यक्ष विपन कुमार व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संयोक्ता देवी की अध्यक्षता में आज युवाओं की एक बैठक हुई जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास विशेष रूप से उपस्थित रहे और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित किया। मन्हास ने युवाओं को क्रिकेट, बॉलीबाल, फुटबॉल आदि की किटे भेंट की। जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास ने कहा कि युवा देश की प्रगति के लिए सबसे बड़ी संपत्ति हैं। इस मौके पर संजीव मन्हास ने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं। उन्होंने पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब में कई स्थितियां हैं। नशों का प्रवाह बह रहा है।

Advertisements

पंजाब सरकार नशों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। सरकार युवाओं के भविष्य पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। पंजाब के युवाओं को बचाने के लिए एक ठोस नीति की जरूरत है। मन्हास ने पंजाब सरकार से माँग की के गांवों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांवों में खेल क्लबों को ग्रांटे दी जानी चाहिए।उन्होंने युवाओं को खेलों पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके वरिष्ठ नेता विजय शर्मा, पूर्व मंड़ल अध्यक्ष प्रेम सिंह, महामंत्री महिला मोर्चा अनीता देवी, अतीश कुमार, कपिल, यशपाल, लाखन, सुनील कुमार, संदीप कुमार, तृप्ता देवी, लक्ष्मी, गौरव, सुरेखा सहित बड़ी संख्या मे युवा उपस्थित थे।देश की तरक्की के लिए नौजवानों का तंदरुस्त होना जरूरी:संजीव मन्हास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here