वैदिक मंत्रों द्वारा विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज शिव मंदिर फतेहपुर में स्वामी महेश पुरी के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के प्रकोप से मानवता की मुक्ति की कामना करते हुए वैदिक मंत्रों द्वारा अग्नि देव का आह्वान किया गया। विद्वान पंडित राम शर्मा ने हवन यज्ञ की सारी विधि विधान बताते हुए कहा यज्ञ करना सबसे श्रेष्ठ कर्म है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड रघुनाथ सिंह राणा पूर्व चेयरमैन दलजीतसिंह जीतू तथा अन्य बतौर मुख्य यजमान शामिल हुएस्वामी महेश पुरी ने कहा सामूहिक प्रार्थना में बहुत शक्ति होती है और हवन यज्ञ में प्रयोग होने वाली वनस्पतियां विषैले तत्वों और जीवाणुओं को नष्ट करती हैं जिससे वातावरण शुद्ध होता है और हानिकारक जीवाणुओं और विषैली गैसों का उत्सर्जन घटता है।

Advertisements

प्राणवायु आक्सीजन का स्तर बढ़ता हैइस अवसर पर सभी ने समूचे विश्व के कोरोनावायरस मुक्त करने की ईश्वर से प्रार्थना कीबाद में पूर्णाहुति देते हुए आरती और शंखनाद किया गया। इस अवसर पर अशोक सभरवाल, सुरिंदर कुमार, सुखदेव सिंह , ठाकुर सुदर्शन,दीपक शर्मा बलवान सिंह,सुनील ठाकुर,पवन कुमार, तारा सिंह,शाम सुंदर, करतार सिंह,सनी ठाकुर, कुलविंदर सिंह काका उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here