Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh एस.ए.एस नगर में बनेंगे दो नये अर्बन प्राइमरी हैल्थ सैंटर

एस.ए.एस नगर में बनेंगे दो नये अर्बन प्राइमरी हैल्थ सैंटर

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। साहिबजादा अजीत सिंह नगर शहर में बढ़ती आबादी के मद्देनजर शहर के हरेक कोने तक प्राइमरी स्वास्थ्य सहूलतें मुहैया करवाई जाएंगी। इन विचारों का प्रगटावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और श्रम मंत्री ने स्थानीय सैक्टर-69 और सैक्टर-79 में आधुनिक किस्म की तकनीक से लैस 01 करोड़ 07 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो अर्बन प्राइमरी हैल्थ सैंटरों का नींव पत्थर रखने के उपरांत बातचीत करते हुये किया। उन्होंने बताया कि जिला मोहाली के गाँवों और शहरी इलाकों में व्यापक स्तर पर विकास कार्य शुरू किये गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने बताया कि फेस 6 के सिविल अस्पताल के मैडीकल कालेज से जुड़ने के कारण यहाँ 7 ओपरेशन थियेटरों से लैस एक बहु-मंजिला नया ब्लाक बनाया जा रहा। जबकि मैडीकल कालेज की इमारत जुझार नगर और बहिलोल पुर की पंचायतों की तरफ से दी 10 एकड़ से अधिक जमीन में बनाने के लिए इमारत के निर्माण का नींव पत्थर जल्द ही रखा जायेगा। उस इलाके में जरूरी सड़कें बनाईं जाएंगी और पानी के निकासी के योग्य प्रबंध किये जाएंगे।

Advertisements


उन्होंने आगे बताया कि मोहाली का सिविल अस्पताल सैक्टर-66 में बनाने का प्रस्ताव है जिसके लिए गमाडा से जमीन लेने के लिए कार्यवाही चल रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सहूलतें हर एक तक पहुँचती करने के लिए ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा देने के प्रबंध को और मजबूत किया जायेगा। नजदीकी गाँव सनेटा में प्राइमरी हैल्थ सैंटर बनाया जायेगा और ऐरोसिटी में भी एक डिस्पेंसरी बनाने का प्रस्ताव है। कोरोना महामारी के बारे बातचीत करते हुये स. सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से कोरोना सम्बन्धी टेस्टिंग बढ़ाई गई है पर सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप कोरोना के मामले अब घटने शुरू हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना का तीसरी लहर आए चाहे न आए परन्तु सरकार की तरफ से अपनी तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं। उन्होंने पंजाब निवासियों से अपील की कि वह कोरोना से बचाव सम्बन्धी सभी सावधानियां और पंजाब सरकार की तरफ से जारी हिदायतों की पालना यकीनी बनाएं। इस मौके पर मेयर नगर निगम अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, डिप्टी मेयर स. कुलजीत सिंह बेदी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के राजनैतिक सलाहकार और मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन श्री हरकेश चंद शर्मा मछली कलां, सिविल सर्जन डा. आदर्शपाल कौर और अन्य राजनैतिक नेता और अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here