Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh स्पीकर संधवां ने भारत के लिए पहला गोल्ड मैडल जीतने वाली वेटलिफ्टर...

स्पीकर संधवां ने भारत के लिए पहला गोल्ड मैडल जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाईचानू को दी बधाई

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बरमिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पहला गोल्ड मैडल जीतने वाली वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू को उनकी इस उपलब्धी पर मुबारकबाद दी है। इसके साथ ही चानू के सहायक प्रशिक्षक सन्दीप कुमार, जो पंजाब पुलिस में सेवाएं निभा रहे हैं, को भी बधाई दी है।  ओलंपिक्स की सिलवर मैडलिस्ट चानू ने 49 किलो भार वर्ग में कुल 201 किलो भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेल के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है।  

Advertisements

स्पीकर ने अपने संदेश में कहा कि देश के लिए यह बहुत गर्व की बात है और चानू द्वारा मैडल जीतना सिद्ध करता है कि लड़कियाँ अब हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा कर रही हैं। इसके साथ ही संधवां ने चानू के सहायक प्रशिक्षक सन्दीप कुमार को भी बधाई दी है। सन्दीप पंजाब पुलिस में हैं और इस समय पर पी.ए.पी. जालंधर में सैंटर स्पोटर््स में तैनात हैं। वह ख़ुद वेटलिफ्टर के तौर पर 1996 की ऐटलांटा ओलम्पिक खेल में हिस्सा ले चुके हैं और 1998 की क्आला लंमपुर राष्ट्रमंडल खेल में 69 किलो भार वर्ग में काँस्य पदक जीत चुके हैं।  

उधर रोम (ईटली) में अंडर 17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में काँस्य पदक जीतने वाले पंजाब के पहलवान जसपूरन सिंह को भी कुलतार सिंह संधवां ने बधाईयाँ दी हैं। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में इस बड़ी उपलब्धि के लिए जसपूरन के अलावा उसके माता-पिता और भारतीय टीम के प्रशिक्षक इन्दरजीत सिंह भी बधाई के पात्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here