पुलिस ने हुक्का बार में छापेमारी करके 5 आरोपियों को किया काबू, तंबाकू युक्त सामान किया बरामद

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर पुलिस ने क्षेत्र में चल रहे हुक्का बार पर छापेमारी करके पांच आरोपियों व तंबाकू युक्त सामान बरामद किया। माडल टाऊन जालंधर के एसीपी हरविंदर सिंह गिल व एसआई गगनदीप सिंह मुख्य अधिकारी थाना डिवीजन नं 7 जालंधर के नेतृत्व में एसआई संदीप राणी ने अरबन अस्टेट फेस-2 जालंधर में 5 आरोपियों सतनाम सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी सोफीपुर जालंधर, अजय पुत्र सुखदेव निवासी मकान नं 518 गीता मंदिर माडल टाऊन जालंधर, अविकास सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी मकान नं 1108 नजदीकी वाल्मीकि मोहल्ला गढ़ा जालंधर, जतिन पुत्र धरमिंदर कुमार निवासी मकान नं 279 शिवाजी नगर बस्ती दानशमंदा जालंधर, रिशी कलसी पुत्र रवि कुमार निवासी मकान नं 24 बसती दानशमंदा जालंधर को गिरफ्तार करके बड़ी संख्या में हुक्के, अलग-अलग तंबाकू फ्लेवर और हुक्के पीने का अन्य सामान बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि छठे आरोपी हरकुशल तनेजा पुत्र तजिंदर तनेजा निवासी न्यू जवाहर नगर जालंधर की गिरफ्तारी बाकी है जिसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here