सफाई कर्मियों, अध्यापकों, किसान तथा मज़दूरों की तरफ से किए जा रहे संघर्षों को पुलिस के अत्याचार से दबाना लोकतंत्र की हत्या:हीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब ने कांग्रेस पार्टी द्वारा 2017 में पंजाब की जनता के साथ किए चुनावी वादे पूरे न करने पर तथा इसके विरोध में किए हुए वादे पूरे करवाने के लिए लंबे समय से अध्यापकों, मुलाजिम संगठनों, सफाई कर्मचारी यूनियनों, बेरोजग़ार यूनियनों, किसान, मज़दूर वर्ग तथा अन्य गरीब जनता द्वारा हपने अधिकारों, मांगों के लिए किए जा रहे संघर्षों को सरकार द्वारा पुलिस के अत्याचार से दबाने को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर महिंद्र सिंह हीर, इंजी. किशोर गुरु, इंचार्ज पंजाब तथा चंडीगढ़, तीर्थ राम तोगडिय़ा, महासचिव पंजाब, कुलवंत सिंह चौहान, हरद्याल सिंह, सेवानिवृत एस.डी.ओ., हरचंद सिंह जक्खवाली, अमर सिंह बरनाला सभी उप-प्रधान, हरविंद्र सिंह प्रिंस, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग पंजाब, राजिन्द्र देवरीया, हरजिन्द्र सिंह कौड़ा, राजविंद्र कौर, महिला विंग, नम्बरदार सुखविंद्र लाल, अमरीक सिंह, मास्टर सुच्चा राम, शलिंद्र धीमान तथा अन्य नेताओं ने एक सांझी प्रैस विक्षप्ति में पंजाब सरकार द्वारा साढे चार वर्ष के शासन में घर-घर में एक सदस्य को रोजग़ार देने की बजाए धनी एम.एल.ए के पुत्रों को नौकरी देना, अनुसूचित जाति तथा पिछड़े वर्गों के दो लाख तक के कर्जे माफ ना करना, अनु सूचित जाति के विद्यार्थियों के करोड़ों के राष्ट्रीय पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के बजीफे हड़प लेते तथा आगे से बजीफे बंद करने, सफाई तथा सीवरेज कर्मचारियों तथा ठेके पर रखे नगरपालिका के कर्मचारियों को पक्के करने के लिए सही ढंग से नोटीफिकेशन जारी ना करना, कच्चे रखे अध्यापकों को रैगुलर ना करना, आंगनबाड़ी हैल्परों, मिड-डे-मील वर्करस को वनता योग्य मान भत्ता ना देना, पंजाब पैंशनरज़ की जायज़ मांगों को ना मानना, पे कमीश्न ठीक ढंग से ना लागू करना, अनुसूचित, पिछड़ी जातियों के विरुध हो रहे जातीय भेदभाव विरुध सरकार द्वारा सख्त कारवाई ना करना, कोरोना महामारी के दौरान लम्बे समय तक काम बंद रहने के कारण ज़रुरतमंद परिवारों को आर्थिक पैकेज़ ना देना, ज़रुरतमंद गरीब जनता को बनती योग्य सुविधाएं ना देना, बेअदबी मामलों में दोषियों के विरुध कारवाई को साढे चार वर्ष तक लटकाये रखना, शराब, रेत, ज़मीन तथा अन्य और माफियों को रोकने के स्थान पर राजनेताओं तथा अफसरशाही को इस कार्य के लिए इस्तेमाल करने से रोकने की नीती ने कांग्रेस तथा अन्य राजसता भोग चुकी अन्य पार्टियों की नीतियों की पोल खोल दी है तथा यह पारंपरिक पार्टियां अब ज़मीनी स्तर पर अपना आधार खो चुकी हैं।

Advertisements

कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी तथा अन्य पार्टियां किसान विरोधी कृषि संबंधी काले कानून, मज़दूर विरुध नया लेबर एक्ट रद्ध करवाने के लिए तथा आम जनता कि हितों के विरुध बढ़ती हुई महंगाई, भ्रष्टाचार, इंसाफ पसंद प्रशासन ना देने के कारण गांवों में जा नहीं सकते। आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम होने के संदेह सच में बदलने के कारण इसका भी चेहरा नंगा हो गया है तथा पंजाब में उसका ग्राफ दिनों दिन गिरता जा रहा है। पार्टी के वक्ता नंबरदार सुखविंद्र लाल ने प्रैस को बयान देते हुए बताया कि सामाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब द्वारा सरकार द्वारा पंजाब के वासियों के हितों के विरुध नीतियों का लोक कचहरी में पर्दाफाश करने का कार्यक्रम बनाया है। जिस सम्बंध में पंजाब की जिला यूनिट फील्ड में कार्यशील है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर महिंद्र सिंह हीर ने केन्द्र तथा पंजाब सरकार की किसान, कृषि, नये मज़दूर एक्ट रद्ध करवाने, किसान संघर्ष र्मोेचे द्वारा मज़दूरों तथा आम जनता के सहयोग के साथ लगभग आठ महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर तथा राज्यों में शांतमयी ढंग से संघर्ष कर रहे हैं, इन वर्गों के हितों के विरुध बनाये गए एक्ट रद्द करवाने के लिए टस से मस नहीं हुई जिस कारण 90 प्रतिशत जनता में सरकार के प्रति गहरा रोष है तथा इस लिए दुखी जनता 2022 में पंजाब में होने वाले चुनावों में नया क्रांतिकारी बदलाव लाने के हक में है जिस के लिए समाजिक संघर्ष पार्टी इंसाफ पसंद लोगों को एक प्लेटफार्म पर इक्ठा करके कांग्रेस, भाजपा, आप पार्टी तथा इनकीं अंदर-अंदर से सहयोगी पार्टियों को सबक सिखाने का यत्न करने का निमंत्रण दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here