पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर व सुखविंदर पन्नू ने गुरसरन सिंह कैनेडा के निधन पर किया दुख व्यक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाज सेवी गुरसरन सिंह निवासी लेहली खुर्द चब्बेवाल जोकि कैनेडा में रह रहे थे का पिछले दिनों निधन हो गया। गुरसरन सिंह जोकि गांव लेहली खुर्द नजदीक राजनी माता मंदिर निवासी थे। जिनके निधन पर चब्बेवाल के राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दुख का प्रगटावा किया है। इस मौके पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर व सुखविंदर सिंह पन्नू ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह कैनेडा में रहते हुए भी अपने गांव को नहीं भूले और अपने इलाके के जरुरतमंदों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करते रहते थे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वह आशा करते है कि उनका परिवार भी गुरसरन सिंह के मार्गदर्शन पर चलते हुए जरुरतमंदों की सेवा करता रहेगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर व सुखविंदर सिंह पन्नू ने ईश्वर से प्रार्थना की गुरसरन सिंह की आत्मा को शांति दे तथा परिवार को दुख सहने का बल दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here