दुखद समाचार: नहीं रहे सी.ए. नितिन, 3.30 बजे होगा संस्कार

CA-nitin-die-due-to-brain-hamrage-DMC-LDH-Hoshiarpur-punjab

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के लिए आज की घड़ी बहुत ही दुख की रही। शहर के युवा सी.ए. नितिन कंवल (35) पुत्र कंवल प्रकाश निवासी बसंत बिहार, डी.सी. रोड, होशियारपुर का 27 जुलाई की रात डी.एम.सी. में निधन हो गया। वे ब्रेन हैमरेज की समस्या के चलते डी.एम.सी. में भर्ती थी। उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार आज 28 जुलाई को बाद दोपहर 3.30 मिनट पर हरियाना रोड स्थित शमशानघाट पर किया जाएगा। नितिन के निधन पर शहर की धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं शहर के अन्य गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here