मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। बॉलीवुड अभिनेता इंद्र कुमार का आज 28 जुलाई को मुंबई में निधन हो गया। वे 43 वर्ष के थे और आज सुबह उन्हें उनके निवास स्थान पर बेहोशी की हालत में पाया गया था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, मौत का कारम हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इंद्र कुमार बॉलीवुड के सितारे सलमान खान के अच्छे मित्र थे। उन्होंने अक्षय कुमार, सलमान खान व अन्य प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम किया था। इन्होंने अक्षय के साथ खिलाडिय़ों के खिलाड़ी व सलमान खान के साथ तुमको न भूल पाएंगे जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था।
Advertisements