पंजाब में अगर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आती है तो इसके लिए प्रधानमन्त्री जिम्मेदार:कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा पंजाब में दूसरे नम्बर की नागरिक बन कर रह गई है यह सब कांग्रेस की रणनीति का नतीजा है जो विधानसभा चुनाव तक बी.जे.पी. पर खौफ बनाये रखना चाहती है ताकि भाजपा अपना प्रचार न कर सके। यह विचार संघर्ष पार्टी की मीटिंग में जिला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने व्यक्त किये। कर्मवीर बाली ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में भी सत्ताधारी हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। सत्ताधारी इतने बेखौफ हैं कि हथियारों से पुलिस के सामने ही गोलियां चलाकर घायल किया जा रहा है जिससे जनता में डर पैदा किया जा रहा है। अपराधी पुलिस कर्मचारियों को घायल कर रहे हैं और पुलिस वालों को भागकर जाने बचानी पढ़ रही है। चोर बेखौफ होकर थानों के नज़दीक चोरियों को अन्जात दे रहे हैं। कानून व्यवस्था का जनाज़ा निकल चुका है, आम नागरिक दहशत में हैं।

Advertisements

कर्मवीर बाली ने कहा कि अगर पंजाब में निष्पक्ष चुनाव करवाने हैं तो पंजाब में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना है। जनता के दिमाग से खौफ निकालना है तथा असमाजिक तत्वों पर नकेल डालनी है तो मात्र एक ही रास्ता है वो है राष्ट्रपति शासन। अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब की जनता से जरा सा भी मोह है तो उन्हें सख्त कदम उठाते हुये राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पंजाब में अगर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आती है तो इसके लिए प्रधानमन्त्री जिम्मेदार होंगे और पंजाब की जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी। इस अवसर पूर्व मंडल प्रधान निर्मल सिंह, यूथ प्रधान बलविंदर कुमार, विपन कुमार, नरेश कुमार, उत्तम सिंह, सुरजीत कुमार, गुड्डू सिंह शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here