Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur खेलो में हिस्सा लेने से सशक्त बनेगी युवा पीढ़ी:निर्मल

खेलो में हिस्सा लेने से सशक्त बनेगी युवा पीढ़ी:निर्मल

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव निक्कूचक में युवाओं को नसीहत देते हुए आम आदमी पार्टी के स्पोर्टस विंग के जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह पहलवान ने कहा खेलों में भाग लेने से अनुशासन की भावना का विकास होता है और युवा तन मन और मस्तिष्क से सशक्त बनते हैंखेलो में हिस्सा लेने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करना आसान बनेगा।

Advertisements

उन्होंने कहा तंदुरुस्त देश के लिए तंदुरुस्त नौजवान समय की जरूरत है और युवाओं को शक्ति शाली बनकर अपने सामाजिक दायित्व और देश के लिए सही सोच अपनाने की जरूरत है। पहलवान ने निककूचक में क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होकर उक्त बातें कही। इस अवसर पर शक्ति सिंह, पुरषोत्तम काला, मलकीयत सिंह, रमन ज्ञान सिंह राहुल शिव कुमार प्रीतम सिंह राम सिंह जतिंदर सिंह तथा अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here