अतिदुखदायी: होशियारपुर टाइम्स के संपादक कैलाश सूद का निधन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर टाइम्स के संपादक कैलाश सूद का निधन हो गया। आज 22 जुलाई को सुबह उन्हें छाती में कुछ तकलीफ महसूस हुई। जिसे बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर टैस्ट सामान्य आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। लेकिन दार सायं फिर से तकलीफ महसूस होने पर जब उन्हें अस्पताल लाया गया। इसी बीच उन्होंने अंतिम सांस ली।

Advertisements

उनके निधन पर पत्रकारिता जगत के अलावा, राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, समाज चिंतक डा. अजय बग्गा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, मेयर सुरिंदर कुमार, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा के अलावा शहर के तमाम गणमान्यों एवं आम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। कैलाश सूद के अंतिम संस्कार संबंधी समय एवं दिन संंबंधी जानकारी दी जाएगी। इस बात का पता चलते ही उनके करीबी एवं रिश्तेदार उनके निवास स्थान पर पहुंचने शुरु हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here