मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध सिख विद्वान भाई अशोक सिंह बागड़ियां की पत्नी राजिन्दर कौर के देहांत पर किया दुख प्रकट

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रसिद्ध सिख विद्वान भाई अशोक सिंह बागड़ियां की पत्नी सरदारनी राजिन्दर कौर के देहांत पर दुख प्रकट किया है जो शुक्रवार बाद दोपहर यहाँ लम्बी बीमारी के उपरांत अपने निवास स्थान पर चल बसे। वह अपने पीछे पति, दो पुत्र और एक बेटी छोड़ गए हैं। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे सरदारनी राजिन्दर कौर के अकाल प्रस्थान बारे जानकर बहुत दुख हुआ है जो अच्छे गुणों वाली एक पवित्र आत्मा थे।“

Advertisements

दुखी परिवार और सगे-संबंधियों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत स्थान देने और पीछे उनको ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए अरदास की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here