2019 लोक सभा चुनाव  के लिए युवा मोर्चा तैयार: रोहित सूद हनी

होशियारपुर, ( द स्टैलर न्यूज़):  2019 लोक सभा चुनाव हिंदोस्तान  में केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि सौ करोड़ भारतीयों की नई उम्मीद का चुनाव है। इस के लिए भाजयुमो अपनी कमर कस चुका है। उपरोक्त शब्द भाजयुमो के पूर्वी मंडल  अध्यक्ष अलोक ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रोहित सूद हनी की अध्यक्षता में  पूर्वी मंडल की टीम घोषित करते हुए  कहे।

Advertisements

इस मौके पर अलोक ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शिव बीर सिंह राजन, जिलाध्यक्ष रोहित सूद हनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. रमन घई, यूथ डिवैलपमैंट बोर्ड,पंजाब के पूर्व सीनियर वाईस चेयरमैन संजीव तलवाड़ व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा से सलाह मश्वरा कर पूर्वी मंडल की नई टीम का गठन कर दिया गया है।

 

जिस में उप अध्यक्ष हनी नकड़ा, रोहित शर्मा राधे, मयंक शर्मा, बोनी रयात और रितेश अग्रवाल, महांसचिव लक्की कटोच और हरप्रीत सिंह सेठी को चुना गया और सचिव भुवेश धवन और सूरज शर्मा को बनाया गया। नई टीम को शुभ कामनाएं देते हुए रोहित सूद हनी ने आने वाले चुनावों के लिए कमर कसने को कहा।

इस मौके पर भा.ज.यु.मो. के जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, सन्नी सैनी, गगन दीप दिली, जिला महां सचिव जगदीप सोहल, विवेक सैनी,प्रैस सचिव जसविंदर जस्सी, जिला सचिव दीपक रोक्सी, धीरज ऐरी, दलजीत सिंह बिट्टू,पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रवि खोंसला, हरियाणा मंडल अध्यक्ष मुकेश सहोता और बलविंदर बट्टा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here