बिगड़ रही कानून व्यवस्था शहरवासियों के लिए चिन्ता का विषय: बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिन प्रतिदिन बिगड़ रही कानून व्यवस्था शहरवासियों के लिए चिन्ता का विषय बनी हुई है और दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस पर सत्ताधारियों का दवाब है और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। शहर में सुबह-शाम कहीं न कहीं झपड़मार, छिन्नाझपटी हो रही है। औरतों का बाज़ार जाना जोखिम में डालने के बराबर है। छिन्ना झपटी के कारण कई औरतें और बच्चें तक घायल हो रहे हैं। शहर में जगह-जगह सी.सी.टी.वी. लगे होने के कारण  जनता असुरक्षित है। जगह-जगह गोली चलनी आम बात हो गई है और गुंडा आंसर शहर में जहां चाहे वहीं वारदात कर रहे हैं। पुलिस प्रशससन मजबूर नज़र आ रहा है।

Advertisements

जनता के टैक्स से चलने वाली पुलीस जनता की सुरक्षा करने में नाकाम नज़र आ रही है। यह विचार जि़ला संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने संघर्ष कमेटी की मीटिंग में व्यक्त किये। कर्मवीर बाली ने कहा कि सोये हुये प्रशासन को जगाने के लिए संघर्ष कमेटी के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष सांकेतिक 8 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे और एक मांग पत्र पुलिस कप्तान को दिया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। दिनांक 07-08-2021 को दिन शुक्रवार को 8 घण्टे की भूख हड़ताल की जायेगी। इस अवसर पर चेयरमैन नवल किशोर कालिया, कृपाल सिंह,विपन कुमार, तरसेम लाल, नीरज शर्मा, लक्की ठाकुर आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here