41 वर्ष बाद भारत ने रचा इतिहास, देश हुआ गौरवांवित: भाटिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्सो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास बनाया है। ओलंपिक में 41 वर्ष बाद भारत को पदक मिला है। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराया। सुरेश भाटिया बिट्टू ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

Advertisements

भाटिया ने कहा कि हमारे भारत के लिए गर्व की बात है कि हमारी हॉकी की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। भाटिया ने कहा कि उन्हें पंजाबी होने पर गर्व महसूस हो रहा है कि हॉकी की टीम में भाग लेने वाले खिलाड़ी जोकि आधे से ज्यादा पंजाब से है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि ऐसे ही हॉकी की टीम ऊंची बुलंदियों को छुए और भारत का नाम रौशन करती रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here