Friday, October 23, 2026
Home Crime होशियारपुर एनक्लेव: रिटायर्ड लेक्चरार राजिंदर कौर के घर में चोरी, नकदी व...

होशियारपुर एनक्लेव: रिटायर्ड लेक्चरार राजिंदर कौर के घर में चोरी, नकदी व गहने किए चोरी, अक्टूबर में थी बेटी की शादी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: हरपाल लाडा/जतिंदर प्रिंस। होशियारपुर एनक्लेव में दिन दिहाड़े चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी व गहने चोरी कर लिए। इस संबंधी जानकारी देते हुए रिटायर्ड लेक्चरार रजिंदर कौर पत्नी स्व. मास्टर दसोंधी राम निवासी होशियारपुर एनक्लेव ने बताया कि आज 11 अगस्त दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे वह हीरा कालोनी के पास कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए गए हुए थे, जब वह करीब आधे घंटे बाद घर आए तो देखा कि मेन गेट बंद था और अंदर का दरवाजा खुला हुआ था। जब वह अंदर गए तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और दोनों अलमारियों के ताले टूटे हुए थे।

Advertisements

चोर घर में रखी लाखों की नकदी व गहने चोरी करके ले गए थे। रजिंदर कौर ने भरे मन से बताया कि अक्तूबर महीने में उनकी लडक़ी की शादी है और इसी वजह से उन्होंने घर में गहने व नकदी लाकर रखी हुई थी। इस संबंधी उन्होंने थाना माडल टाऊन पुलिस को सूचित किया और सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here