Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh उद्योग मंत्री ने नये स्टार्टअप्स को स्वीकृति पत्र और 3 लाख रुपए...

उद्योग मंत्री ने नये स्टार्टअप्स को स्वीकृति पत्र और 3 लाख रुपए के चैक सौंपे

चण्डीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार स्टार्टअप पंजाब सैल के द्वारा विभिन्न पहलों जैसे कि वर्कशॉप, बूट कैंप लगाकर और हिस्सेदारी के ज़रिये पंजाब के उद्यमी माहौल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रही है। यह जानकारी आज यहाँ उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने उद्योग भवन, चण्डीगढ़ में स्टार्टअप पंजाब द्वारा आयोजित समारोह में स्टार्टअप्स को स्वीकृति पत्र और 3 लाख रुपए के चैक सौंपते हुए दी।इस मौके पर मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए, औद्योगिक और कारोबार विकास नीति (आईबीडीपी), 2017 के अंतर्गत विभिन्न वित्तीय प्रोत्साहन जैसे कि सीड फंडिंग, ब्याज सब्सिडी, लीज़ रेंटल सब्सिडी देती है। एमएसएमई ईकाईयों के लिए उपलब्ध प्रोत्साहन आईबीडीपी 2017 के अनुसार स्टार्टअप ईकाईयों के लिए भी उपलब्ध हैं।

Advertisements

अरोड़ा ने बताया कि 30 जुलाई 2021 को राज्य स्तरीय समिति द्वारा निर्धारित मुल्यांकन प्रक्रिया किये जाने के उपरांत पहली बार चार स्टार्टअप्स को 3 लाख रुपए के सीड फंडिंग को मंजूरी दी गई है। इनमें मोहाली से मैसर्ज ग्रेनपैड प्राईवेट लिमिटेड, लुधियाना से मैसर्ज येजीएक्स साइंसिज़ प्राईवेट लिमिटेड, संगरूर से मैसर्ज अर्थ नैचुरल्स और लुधियाना से मैसर्ज ब्लैक आई टेक्नोलॉजिस प्राईवेट लिमिटेड शामिल हैं। अरोड़ा ने आगे कहा कि पंजाब के आर्थिक विकास में उद्यमियों ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्टार्टअप पंजाब सैल के द्वारा सलाहकार, वित्तीय सहायता, इनक्यूबेशन और एक्सलरेशन सपोर्ट आदि प्रदान करके राज्य के स्टार्टअप ईकोसिस्टम को मज़बूत करने के लिए वचनबद्ध है। हुस्न लाल, प्रमुख सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य, आईटी और आइपी ने कहा कि पंजाब के सभी जिलों के उद्यमियों को रजिस्ट्रेशन और सीड फंडिंग के लिए भी स्टार्टअप पंजाब के पास ऑनलाइन अप्लाई करना चाहिए।

एग्रीटेक, क्लीनटैक, फूड प्रोसेसिंग और पीने वाले पदार्थ, आईटी /आईटीईएस, ईएसडीएम, हेल्थकेयर, वेस्ट मैनेजमेंट आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से बीस स्टार्टअप्स पहले ही स्टार्टअप पंजाब के साथ रजिस्टर्ड हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग नोडल एजेंसियों द्वारा आवेदनों के मुल्यांकन के लिए एक ऑनलाइन पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई है जिसमें भारत के प्रतिष्ठित संस्थान जैसे कि आईआईटी रोपड़, आईएसबी मोहाली, आईकेजी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया मोहाली, इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साईंस एंड टेक्नोलॉजी मोहाली, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साईंस एजूकेशन एंड रिसर्च मोहाली, नेशनल एग्री-फूड बायोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट आदि शामिल हैं। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के डायरेक्टर, सिबिन सी. जो कि स्टेट स्टार्टअप नोडल अफ़सर भी हैं, ने स्टार्टअप्स को हर संभव समर्थन देने के लिए स्टार्टअप पंजाब सैल की कुछ पहलकदमियां साझा कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here