Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal अवाह देवी में सच में बरसा आशीर्वाद: कमलेश, अनिल, वंदना, रजत व...

अवाह देवी में सच में बरसा आशीर्वाद: कमलेश, अनिल, वंदना, रजत व नरेंद्र अत्री एक साथ दिखे अनुराग के मंच पर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सच में अवाह देवी माता मंदिर में आशीर्वाद बरस गया। भोरंज विधानसभा क्षेत्र से जहांके खे वहींं सुपर मिनिस्टर महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी  वंदना गुलेरिया व बेटा  रजत ठाकुर नरेंद्र अत्री के साथ दिखे। ये सभी भाजपा के ही तेज तर्रार नेता व नेत्रियां हैं लेकिन कुछ वर्षों से विधान सभा सीटों को लेकर आमने सामने हैं।

Advertisements

मां अवाह देवी के दरबार में अनुराग ठाकुर की हाजिरी में धर्मपुर व भोरंज के भाजपा नेताओं की समर्थकों सहित भागीदारी यह  सुनिश्चित कर गई कि अनुराग ठाकुर को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान लीड को बरकरार रखने में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। अनुराग ने भी अपने संबोधन में महेंद्र सिंह ठाकुर,वंदना गुलेरिया व  रजत ठाकुर के साथ  नरेंद्र अत्री का जिक्र किया। वहीं भोरंज की कमलेश कुमारी और डॉक्टर अनिल धीमान  को भी पूरा मान सम्मान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here