Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh रजिय़ा सुल्ताना ने 170 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

रजिय़ा सुल्ताना ने 170 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। परिवहन मंत्री रजि़या सुल्ताना ने मृतक कर्मचारियों के 170 परिजनों को तरस के आधार पर नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। आज पंजाब भवन में करवाए गए समागम के दौरान इन उम्मीदवारों को ग्रुप सी और ग्रुप डी में नौकरी दी गई है।  नव नियुक्त उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए रजि़या सुल्ताना ने जहाँ हरेक को शुभकामनाएँ दीं, वहीं तन-मन से सेवा करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार पूरी निष्ठा और इमानदारी से अपनी ड्यूटी अदा करें, जिससे लोगों को सरकारी सेवाएं प्राप्त करने में कोई परेशानी और समस्या ना आए। 

Advertisements

गौरतलब है कि कुल उम्मीदवारों में से 15 उम्मीदवारों को परिवहन विभाग में क्लर्क (ग्रुप सी), 8 को वर्कशॉप स्टाफ (ग्रुप सी) और 84 उम्मीदवार को ग्रुप डी के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। बाकी उम्मीदवारों में से 7 को कोऑपरेटिव सोसायटी पंजाब में ग्रुप सी और 35 को ग्रुप डी में नियुक्त किया गया है। इसी तरह 21 उम्मीदवारों को रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी में ग्रुप डी के नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। इस मौके पर अन्यों के अलावा परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव के. सिवा प्रसाद और डायरैक्टर राज्य परिवहन भुपिन्दर सिंह भी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here