विधायक गिलजियां ने परविंदर को एस.सी. विंग का चेयरमैन तथा जोरा को यूथ कांग्रेस का उप प्रधान किया नियुक्त

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। टांडा में हुई यूथ कांग्रेस की बैठक बड़ी गिनती में आए यूथ वर्करों के कारण रैली का रूप धारण कर गई | जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान एडवोकेट दमनदीप सिंह बिल्ला, टांडा प्रधान गोल्डी कल्यानपुर, पंचायत समिति सदस्य मनी शाहबाजपुर की अगुवाई में हुए इस इकट्ठ दौरान मुख्य मेहमान पंजाब कांग्रेस के कार्यवाहक  प्रधान विधायक संगत सिंह गिलजियां ने अहम नियुक्तियां करते हुए परविंदर साबी को एस.सी. विंग टांडा का चेयरमैन तथा जोरावर सिंह जोरा सहबाज़पुर को यूथ कांग्रेस टांडा का उप प्रधान बनाते हुए सम्मानित किया गया| इस मौके विधायक गिलजियां  ने कहा कि युवाओं  को कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सम्मान दिया  है|

Advertisements

उन्होंने नौजवानों को संगठित होकर नशे तथा अन्य सामजिक बुराइयों के खिलाफ मुहिम शुरू करने की प्रेरणा दी| इस मौके सरपंच गुलज़ार सिंह, हरदीप गिल, नंबरदार कुलवीर सिंह, सुखविंदरजीत सिंह बीरा, पंकज सचदेवा, राजन कुमार, जरनैल सिंह, जस्सी, अवतार सिंह, पवित्र आहलूवालिया, जतिंदर सिंह बिट्टू, हैप्पी बस्ती, गुरसेवक मार्शल, सुखविंदरजीत सिंह झावर, जस्सा पंडित, प्रिंस सलेमपुर, अशवनी, लब्बा, सिमरनजीत, जगजीवन जग्गी, पूर्व प्रधान हरिक्रिशन सैनी, सुरिंदरजीत सिंह बिल्लू इत्यादि मौजूद थे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here