गमाडा साईटों की ई-नीलामी 14 सितम्बर से

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा अलग-अलग तरह की 75 साईटों की ई-नीलामी 14 सितम्बर  प्रातः काल 9 बजे से शुरू होकर 27 सितम्बर, 2021 को दोपहर 1ः00 बजे तक जारी रहेगी। विस्तृत जानकारी देते हुये एक प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेटर मोहाली एरिया विकास अथॉरिटी (गमाडा) की तरफ से एस.ए.एस. नगर में व्यापारिक, औद्योगिक, संस्थागत और ग्रुप हाउसिंग साईटों की ई-नीलामी की जा रही है।उन्होंने बताया कि 61 व्यापारिक साईटें जिनमें 36 एस.सी.ओ/एस.सी.एफ और 25 बूथ शामिल हैं।

Advertisements

इसी तरह 4 आई.टी. औद्योगिक प्लाट और 3 संस्थागत साईटों की ई-नीलामी होनी है, जिनमें 1 अस्पताल, 1 स्कूल साइट और 1 अन्य शैक्षिक अदारों की साइट शामिल है। प्रवक्ता के अनुसार 6 चंक साईटों और 1 ग्रुप हाउसिंग साइट के लिए भी ई-नीलामी होनी है। अधिक जानकारी के लिए वैबसाईटः https://puda.e-auctions.in देखी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here